Breaking News

बाबूजी के सानिध्य में मिला जनता की सेवा का संस्कार : सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के कार्यों से कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत तय : अरुण वोरा

  • वोरा ने पांच साल में दुर्ग में हुए विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाई
  • कहा – अगले एक साल के भीतर पूरे शहर में सड़क, नाली, सामुदायिक भवन के सभी काम होंगे पूरे  

द सीजी न्यूज

दुर्ग में 15 नवंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रोड शो के दौरान आम जनता से मिले स्नेह और आशीर्वाद से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा अभिभूत हो गए। रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर गदगद वोरा ने आम जनता के प्रति आभार जताया है। रोड शो समाप्त होने के बाद वोरा ने अलग अलग वार्डों में मतदाताओंं से मेल मिलाप का सिलसिला जारी रखते हुए वोरा ने बाबूजी को भी याद किया। भावुक हुए वोरा बोले – बाबूजी की कमी महसूस हो रही है। चुनाव प्रचार के दौरान दुर्ग की जनता ने हमेशा की तरह स्नेह और आशीर्वाद दिया। यह उनका सौभाग्य है कि वरिष्ठजनों व मतदाताओं ने उन्हें बाबूजी की कमी खलने नहीं दी।

बुजुर्ग महिला से आशीर्वाद लेते वोरा …

वोरा ने कहा कि पन्द्रह साल के भाजपा शासनकाल में दुर्ग शहर विकास से कोसों दूर चला गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने पांच वर्ष में दुर्ग शहर को 6 सौ करोड़ रुपए दिए। शहर में पांच वर्ष में हुआ विकास आम जनता के सामने है। शहर में 64 करोड़ की लागत से जीई रोड का उन्नयन व सौदर्यीकरण किया। पूरे शहर में प्रकाश व्यवस्था की जगमगाहट, बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने इंग्लिश मीडियम स्वामी आत्मानंद स्कूल, शहर के विभिन्न स्थानों में हमर क्लीनिक की स्थापना, 24 करोड़ की लागत से जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट के साथ गौरवपथ सौदर्यीकरण चौड़ीकरण और शहर में सबसे सुंदर ठगड़ाबांध पिकनिक स्पाट की सौगात शहरवासियों को दी गई है। उन्होने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार भरोसे की सरकार है।

माधो वाटिका … शहर को पहली बार मिली शानदार पिकनिक स्पॉट की सौगात

रौशनी से जगमगाती सड़कें … दुर्ग शहर की खूबसूरती देखते ही बनती है …

वोरा ने कहा कि सभी महत्वपूर्ण विकास कार्यो के साथ शहर में सड़क, नाली निर्माण के अलावा करोड़ों की लागत से कई बुनियादी सुविधाओं के कार्य किए गए हैं। दुर्ग को सबसे विकसित शहर बनाने का संकल्प पूरा किया जाएगा। भविष्य में दुर्ग शहर विकास की पटरी पर सबसे तेज गति से दौड़ेगा।

विधायक वोरा ने कहा कि दुर्ग शहर की जनता के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें भरपूर स्नेह दिया है। सभी वरिष्ठ नेताओं ने भरपूर सहयोग दिया। मतदाताओं से भावुक होते हुए वोरा ने कहा कि बाबूजी हमेशा कहते थे कि जनता ही भगवान है। उन्होने मुझे जनसेवा करने का संस्कार दिया है। जनसेवा ही मेरे जीवन का अभिन्न अंग है। साल के 365 दिन केवल आम जनता के लिए समर्पित है। जनसेवा का यह मिशन जीवन भर रहेगा। आखिरी सांस तक वे दुर्ग शहरवासियों की सेवा करते रहेंगे। 

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!