- सरकार बदलने से नक्सली बौखलाहट में : नक्सल समस्या जल्द होगी पूरी तरह खत्म : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- मुख्यमंत्री ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के दिये निर्देश
द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले में नक्सल घटना की कड़ी निंदा करते हुए शहीद जवान सुधाकर रेड्डी को श्रद्धांजली अर्पित की है। शहीद जवान के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों की शहादत को व्यर्थ नही जाने देंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार बदलने के बाद से नक्सली बौखलाहट में है। हमारी सरकार नक्सल समस्या को केंद्र सरकार के सहयोग से पूरी तरह खत्म करेगी।
नक्सली घटना का समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में मुख्य सचिव, डीजीपी व अन्य अधिकारियों की आकस्मिक बैठक ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन में तेजी लाएं और उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं डीजीपी नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग करें।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
