Breaking News

छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विरासत सहेज कर रखना हम सबका दायित्व – ललित चंद्राकर

द सीजी न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक ललित चंद्राकर ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विरासत सहेज कर रखना हम सबका दायित्व है।  ग्राम हथखोज पारा, उतई, उमरपोटी, बोरई, बोरीगारका, रसमड़ा मे आयोजित रामायण, लोक कला, रामायण प्रतियोगिता, मानस गान और रामधुनी कार्यक्रम में शामिल होकर ललित चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोक कला को सहजने व उसे आम जन मानस के बीच दिखाने के सतत प्रयास जरूरी हैं। 

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ विविध संस्कृति का प्रदेश है। सबसे बड़ी चीज हमारे प्रदेश की संंस्कृति और लोक कला है। यह पूरे हिंदुस्तान में हमें अलग पहचान दिलाती है। इसे सहेज कर रखना हम सब का प्रमुख दायित्व है। ग्रामीण क्षेत्रों में रामायण रामधुनी लोक कला महोत्सव का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है, जिस पर आम जनमानस अपनी संस्कृति और धरोहर को आत्मसात करने का प्रयास करते हैं। हमारा दायित्व है कि हम अपनी संस्कृति को संरक्षित करें। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री सोनू राजपूत, डॉ सुनील साहू, सतीश चंद्राकर, लक्ष्मी नारायण साहू व समस्त समिति के सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित रहे। 

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!