Breaking News

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू के समर्थन में वार्डवार बैठकें लगातार जारी : वोरा बोले – जनता को राहुल गांधी की 5 गारंटी पर पूरा भरोसा

द सीजी न्यूज

दुर्ग लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। दुर्ग शहर कांग्रेस द्वारा लगातार हर वार्डों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली जा रही है। दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा और दुर्ग लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू के नेतृत्व में दुर्ग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ  मीटिंग ली जा रही है।

गत दिवस उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्हें चुनावी जिम्मेदारियां दी गई। मध्य ब्लॉक और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस की बैठक भी ली गई है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधाक अरुण वोरा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमें भरपूर मेहनत करना है। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए हम सभी पूरी ताकत लगाएंगे। इस बार देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना निश्चित है। वोरा ने कहा कि राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी ने जो वादे देश से किए हैं, उनका लाभ सर्वहारा वर्ग को मिलेगा।

अरुण वोरा ने राहुल गांधी की घोषणाओं को गिनाते हुए बताया कि महिलाओं, किसानों, मजदूरों, युवाओं के लिए राहुल गांधी ने वादे किये हैं।  कांग्रेस की सरकार बनते हुए उन सभी गारंटियों को पूरा किया जाएगा। बैठक के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर आर एन वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, महीप सिंह भुवाल, राजकुमार साहू, ब्लॉक के अंतर्गत वार्ड पार्षद सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!