द सीजी न्यूज
कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू आज सुबह 7 बजे थोक फल-सब्जी मंडी दुर्ग पहुंचे और सब्ज़ी उत्पादक छोटे किसानों और व्यापारियों के साथ रेजा, हमालों से मुलाकात की पहुंचे। व्यापारियों ने ढोल बाजे के साथ पटाखे फोड़कर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जोरदार स्वागत किया। मंडी में सब्जी फल लेकर आने वाले किसानों ने भी राजेंद्र साहू का आत्मीय स्वागत किया।
किसानों ने बताया कि 5 साल के कांग्रेस शासनकाल में छोटे किसानों और ग्रामीणों को रोजगार मिला। गोठान योजना, गोधन योजना से ग्रामीण पुरुषों व महिलाओं का आमदनी का स्रोत मिला था। इसके कारण ग्रामीण ओर छोटे किसान समृद्ध हुए थे। भाजपा की सरकार बनने के बाद गोठानों को अनुदान और ग्रामीण महिला पुरुषों को रोजगार देना बंद कर दिया गया है। इसके कारण ग्रामीणों की आय और रोजगार खत्म हो गए हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार बनते ही कांग्रेस ने अपना पहला वादा निभाते हुए किसानों के हजारों करोड़ का कर्जा माफ किया था। राजीव गांधी न्याय योजना के तहत किसानों को बोनस दिया गया। कांग्रेस ने हमेशा किसान हित के कार्य किए हैं। भाजपा ने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया बल्कि अपने उद्योगपति मित्रों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया।
थोक सब्जी फल मंडी में किसानों, व्यापारियों, रेजा-हमालों ने एक स्वर में कहा कि मतदान के दिन हम किसान-मजदूर हितैषी, सहज-सरल सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी राजेन्द्र साहू को वोट देकर ऐतिहासिक मतों से जिताएंगे। इस दौरान थोक फल-सब्जी मंडी के कार्यवाहक अध्यक्ष नासिर खोखर, सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अय्यूब खान, मुकेश साहू, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष महीप सिंह भुवाल, पूर्व पार्षद कन्या ढीमर, राकेश साहू, कमलेश सिंह, संजू ढीमर, गीता देवी व महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव कुंती बर्वे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


