Breaking News

कल 7 मई को तीसरे चरण का मतदान : मत का दान सुपात्र को होना चाहिए, कुपात्र को नहीं : विचार करें – महंगाई बेरोजगारी को सातवें आसमान पर पहुंचाने का जिम्मेदार कौन ???

  • कांग्रेस के पूर्व संभागीय प्रवक्ता देवकुमार जंघेल ने कई सवाल उठाते हुए मतदाताओं से की अपील …

द सीजी न्यूज

कांंग्रेस के पूर्व संभागीय प्रवक्ता देव कुमार जंघेल ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील करते हुए की है कि कल 7 मई को मतदान जरूर करें। जंघेल ने कहा कि यह आपका अधिकार ही नहीं बल्कि परम पुनीत कर्तव्य भी है।

जंघेल ने कहा कि अपने मत का दान करने से पहले यह भी सुनिश्चित कर लें कि दान सुपात्र को हो कुपात्र को नहीं।

वरना आपके एक लम्हे की खता की सजा सदियों को भुगतनी पड़ेगी।

जंघेल ने कहा कि आप मतदान के पहले इस बात पर जरूर विचार करें कि आज देश में महंगाई को सातवें आसमान पर पहुंचाने का जिम्मेदार कौन है?

हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का सब्जबाग दिखाकर लाखों लोगों की नौकरी खत्म कर बेरोजगार युवाओं के भविष्य से किसने खिलवाड़ किया है ?

किसानों की आय दोगुनी करने का वादा कर उन्हें आंदोलन के लिए किसने बाध्य किया है ?

कालाधन वापस लाकर हर व्यक्ति के खाते में पन्द्रह पन्द्रह लाख डालने के वादे से कौन मुकरा है?

गरीबी हटाने का झूठा वादा कर आज भी 80 करोड़ लोगों को पांच-पांच किलो मुफ्त अनाज का मोहताज किसने बनाया है ?

सत्ता के लिए भाई को भाई से कौन लड़ा रहा है और देश को नफरत का बाजार कौन बना रहा है?

कौन है वो, जो हमारे देश के इस भयावह हालात के लिए जिम्मेदार है?

जंघेल ने कहा कि जो इन सबके लिए जिम्मेदार है, उसके खिलाफ जमकर वोट करें। बकौल दुष्यंत कुमार- “हो गई पीर पर्वत सी पिघलनी चाहिए, इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए, मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही हो कहीं भी आग जलनी चाहिए”।

भारतीय जुमला पार्टी को सबक सिखाएं, कांग्रेस को जिताएं।

Check Also

गंगरेल के ठेमली द्वीप पर बसा रोमांच का नया संसार, शुरू हुआ आइलैंड कैंपसाइट

एडवेंचर, नेचर और कम्युनिटी टूरिज्म के संगम से पर्यटन को मिली नई दिशा विभिन्न राज्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!