- कोयला कारोबारियों से करते थे वसूली गैंग के शूटर
- लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर टारगेट किलिंग को अंजाम देता था ये गैंग
- झारखंड के कुख्यात अमन साहू गैंग के चार शूटर गिरफ्तार
द सीजी न्यूज
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड के कुख्यात अमन साहू गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रायपुर से तीन और राजस्थान से एक शूटर को गिरफ्तार किया। ये सभी शूटर छत्तीसगढ़ के किसी कारोबारी की हत्या के मंसूबे से रायपुर पहुंचे थे। पुलिस ने इन शूटरों के कब्जे से एक पिस्टल, एक खाली मैग्जीन और 4 मोबाइल फोन जब्त किया है। चारों शूटर कोयला कारोबारियों से वसूली करते थे। किसी कोयला कारोबारी द्वारा वसूली राशि देने से मना करने पर ये सभी शूटर उसकी हत्या करने रायपुर पहुंचे थे।
रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेस कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। आईजी ने बताया कि जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस विश्नोई और अमन साहू के गैंग से जुड़े चार अंतरराज्यीय शूटरों को 72 घंटे तक चले अभियान के बाद गिरफ्तार किया गया है। इनमें से तीन शूटरों को रायपुर से और एक को राजस्थान से दबोचा गया। शूटरों की तलाश में छत्तीसगढ़ एसआईबी की टीम भी जुटी हुई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि चारों को अमन सिंह गैंग से जुड़ा मयंक सिंह मलेशिया में बैठकर निर्देश दे रहा था।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

