Breaking News

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एम्स पहुंचकर आईईडी ब्लास्ट में घायल महिलाओं का हालचाल जाना

द सीजी न्यूज

रायपुर / उप-मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज रायपुर एम्स पहुंचकर आईईडी ब्लास्ट में घायल भीमापुरम गांव की दोनों महिलाओं का हालचाल जाना। नक्सलियों ने बंदूक के बल पर सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के इस गांव में एक ग्रामीण के घर में आईईडी छिपाकर रखा था, जिसमें ब्लास्ट होने से दोनों महिलाएं कल घायल हो गईं थीं। उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एम्स के डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि दोनों खतरे से बाहर हैं और उनका समुचित उपचार किया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने दोनों का बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

Check Also

भूपेश बोले – उफ्फ!! शर्मनाक साय जी!!!

THE CG NEWS रायपुर। सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पोस्ट पढ़िये – उफ्फ!! …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!