Breaking News

विधायक ललित चन्द्राकर ने दुर्ग लोकसभा से दूसरी बार ऐतिहासिक जीत पर विजय बघेल को दी बधाई

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को शानदार जीत पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। ललित चंद्राकर ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता के सुख-दुख का लेखा-जोखा रखकर उनके लिए संकट मोचन का काम करने वाले विजय बघेल के कुशल नेतृत्व ने उन्हें चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाई। आदर्श राजनीति में रम चुके निर्विवादित नेता को दुर्ग लोकसभा की जनता जीत की शुभकामनाएं दे रही है।

ललित ने कहा कि अमृतकाल के संकल्प विकसित भारत का निर्माण करने 140 करोड़ देशवासियों के सपने देश को एक नई उड़ान के लिए पंख फैलाएंगे। ललित ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक महाविजय के लिए देश की जनता का हार्दिक आभार और कार्यकर्ताओ का अभिनंदन किया।

ललित ने कहा कि यह प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता, विश्वनीयता और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। ललित ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जनता का भी आभार व्यक्त किया है।

Check Also

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!