Breaking News

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की जीत पर विधायक गजेंद्र यादव ने मतदाताओं का जताया आभार

द सीजी न्यूज

दुर्ग। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने पर विधायक गजेंद्र यादव ने दुर्ग लोकसभा के समस्त मतदाताओं व कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं। विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि मोदी की गारंटी और विष्णुदेव के सुशासन से छत्तीसगढ़ में चहुमुंखी विकास हो रहा है। इसी का परिणाम है कि देश की उन्नति और तरक्की के लिए जनता ने फिर से भाजपा सरकार बनाने को लेकर भरोसा जताया और छत्तीसगढ़ में 10 लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है।

दुर्ग लोकसभा चुनाव के परिणाम में सबसे अधिक लगभग 75000 मतों से दुर्ग शहर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी की जीत मिलने पर गजेंद्र ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए विजय बघेल को पुनः सांसद के रूप में सेवा का अवसर देने पर मतदाताओं का आभार जताया है।

Check Also

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!