Breaking News

महापौर धीरज बाकलीवाल ने डामरीकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया : क्वालिटी बेहतर रखने दिये सख्त निर्देश

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ महापौर धीरज बाकलीवाल ने बुधवार को 18.70 लाख की लागत से वार्ड क्रमांक 26 महिमा फ़ैशन से शंकर नाला तक सड़क डामरीकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों से कहा कि गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। रोड पर पानी का जमाव नहीं होना चाहिए। इसके लिए स्लोप मेंटेन किये जाने के कार्य में लापरवाही न बरती जाए।

महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ पूर्व महापौर आरएन वर्मा, उपअभियंता विकास दमाहे, धनंजय व ठेकेदार मौजूद थे। करीब पांच सौ मीटर लंबी सड़क का डामरीकरण प्रारंभ किया गया है। महापौर ने कहा कि वार्ड पार्षद व क्षेत्रीय नागरिक इस सड़क का डामरीकरण कराने की मांग कर रहे थे। यह कार्य पूरा होने पर यहां से आने-जाने वाले हजारों लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। महापौर ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जाना चाहिए। महापौर ने कहा कि समय-समय पर सड़क की गुणवत्ता का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे।

Check Also

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने वर्ष 25-26 में अर्जित किया 55 करोड़ का शुद्ध लाभ – प्रीतपाल बेलचंदन

बैंक की 111वाँ वार्षिक आमसभा प्रीतपाल बेलचंदन की अध्यक्षता में सम्पन्न THE CG NEWS दुर्ग। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!