Breaking News

दिल्ली छात्रसंघ चुनाव : छत्तीसगढ़ के NSUI नेताओं ने जमकर किया चुनाव प्रचार : प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू ने किया जीत का दावा

द सीजी न्यूज

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 में छत्तीसगढ़ NSUI नेताओं ने जमकर चुनाव प्रचार किया। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व में दुर्ग व आसपास के जिले से सैकड़ों एनएसयूआई पदाधिकारियों ने डूसू छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई पैनल के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर उनकी के लिए कड़ी मेहनत की।

सोनू साहू ने बताया कि पूर्व में अपनी फर्जी डिग्री के सहारे चुनाव लड़कर जीतने वाले ABVP के छात्र संघ अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में छात्रों के हित के लिए कोई भी कार्य नहीं किया। कॉलेज कैंपस में छात्रों के बीच भी यह चर्चा रही कि ABVP के लोग सिर्फ गुंडागर्दी कर छात्रों को गुमराह करते हैं। पूरे दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकतर कॉलेजों में ABVP के खिलाफ वातावरण बना हुआ है। सोनू साहू ने दावा किया कि दिल्ली के छात्र संघ चुनाव में छात्रहित के लिए सड़क पर लड़ाई लड़ने वाले देश के सबसे बड़े छात्र संगठन NSUI पैनल के प्रत्याशियों को चुनाव जिताने का मन बनाकर वोट देने का मन बना लिया है। दिल्ली के छात्र NSUI के चारों प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे।

दिल्ली के छात्रसंघ चुनाव में लोकेश चौधरी, तुषार कुमार, रोहन ताम्रकार, लक्ष्य शर्मा, गोल्डी कोसरे, राज देवांगन, विकास राजपूत, हितेश सिन्हा, विवेक देवांगन, जय सेन, अमित सोनी, राहुल यादव, आकाश सिंग, आर्य, आलोक शर्मा, हिमांशु सिंह, राहुल झा, खूब साहू, आयुष चंद्रा, हेमंत, हुबलाल, तेजस्वी, सूर्या सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय रहे।

Check Also

जेल रोड से पुलगांव चौक रोड निर्माण में बिजली-पानी शटडाउन : जनता हलाकान

THE CG NEWS दुर्ग। जेल रोड से पुलगांव रोड निर्माण कार्य की सुस्त चाल से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!