Breaking News

लगातार तीसरे साल मार्शल आर्ट्स बेस्ट कोच का नेशनल अवार्ड मिला : महापौर, सभापति ने किया गिरी राव का सम्मान

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय में मार्शल आर्ट्स, फुल कान्टैक्ट कराते व किक बॉक्सिंग के ख्याति प्राप्त गुरु सेंसाई गिरी राव के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में फुल कान्टैक्ट कराते व गर्ल सेल्फ डिफेंस के लिए लगातार तीन वर्षों से 2021, 2022 व 2023 वर्ष को बेस्ट कोच का नेशनल अवार्ड हासिल कर गिरी राव ने पूरे छत्तीसगढ़ के साथ दुर्ग शहर को भी गौरवान्वित किया है।

आज दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल के कक्ष में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ सभापति राजेश यादव, एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, संजय कोहले, दीपक साहू, हमीद खोखर, जमुना साहू, शंकर ठाकुर, पार्षद अरुण सिंह, विजेंद्र भारद्वाज, अमित देवांगन, राय सिंह डिकोला व संस्था के प्रशिक्षकगण राम कुमार पाण्डेय, मनोज नेताम व समाजसेवी राकेश ठाकुर, हरीश साहू, मोहम्मद शमीम उपस्थित थे।

सेनसाई गिरी राव को सभापति ने माला पहनाकर सम्मानित किया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने गिरी राव को शाल पहनाकर श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। महापौर, सभापति व पार्षदों ने मिलकर उन्हें नगर निगम दुर्ग की ओर से ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। महापौर ने गिरी राव को शहर का गौरव बताया। सेनसाई गिरी राव ने सम्मान के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल व समस्त उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!