द सीजी न्यूज
दुर्ग। कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने आज वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ पटरीपार में सघन जनसंपर्क किया। आज वार्ड 14, 15, 16 में जनसंपर्क किया गया। दोपहर तीन बजे के बाद कांग्रेस वार्ड 17, 18 और 19 में घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट की अपील की।
महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू के साथ वार्डों के पार्षद प्रत्याशी भी मौजूद रहे। महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने जनसंपर्क के दौरान भाजपा पर विकास कार्य न कराने का आरोप लगाया। प्रेमलता ने कहा कि दुर्ग में 20 साल तक भाजपा के महापौर रहे लेकिन उन्होंने शहर का विकास नहीं किया गया। पांच साल में कांग्रेस की परिषद ने ऐतिहासिक विकास कार्य कराए हैं।
प्रेमलता साहू ने कहा कि भाजपा को हार का डर सता रहा है। हार के डर से घबराकर भाजपा नेता अनर्गल आरोप लगा रहे हैं जिनका कोई आधार ही नहीं है। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू को भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू और वार्डों में पार्षद के कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन देने का वादा किया। वार्ड 14 की कांग्रेस प्रत्याशी रामकुमारी ठाकुर, वार्ड 15 की कांग्रेस प्रत्याशी उषा ठाकुर, वार्ड 16 के कांग्रेस प्रत्याशी आकाश मजूमदार भी मौजूद रहे।
दोपहर बाद 3 बजे से कांग्रेस नेताओं ने वार्ड 17, 18, 19 में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद प्रत्याशी श्यामा विनोद सेन, निर्मला साहू, हीरा बाई भी जनसंपर्क के दौरान मौजूद रहे। पार्षद प्रत्याशियों के नेतृत्व में महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू समेत सभी कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया गया।
मतदाताओं से जनसंपर्क के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, परमजीत भुई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, महीप सिंह भुवाल, फत्ते सिंह भाटिया, शंकर ठाकुर, वरुण केवलतानी, कौशल किशोर सिंह, निकिता मिलिंद, अनूप वर्मा, महीप सिंह भुवाल, हेमा साहू, विनीत साहू, खुर्शीद अहमद, मनदीप सिंह भाटिया, खुशी निर्मलकल, देवश्री साहू, संजू धनकर, आयुष शर्मा, अमृता सिंह, शिशिरकांत कसार, विनोद सेन, विकास यादव, सैयद आसिफ, सोनू शर्मा, मीना पॉल, मुजीब खान, राकेश साहू सहित अन्य कांग्रेस नेता व वार्डवासी मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

