Breaking News

बेहद घटिया बजट – ज्ञानचंद जैन

द सीजी न्यूज

भिलाई। स्टील सिटी चैंबर ऑफ़  कॉमर्स भिलाई के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन  ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस बजट का जितना तीव्रता से इंतजार था उतना हीं घटिया बजट है। इसमें न तो सेवानिवृत कर्मियों के लिए कोई योजना बनाई गई है, ना व्यापार के सरलीकरण की दिशा में कोई प्रावधान किया गया है। अभी तक रिटायर्ड लोगों को 62 वर्ष की उम्र से केवल 5 लाख तक इलाज की सेवाएं मिलती थी। इससे अधिक राशि के इलाज का लाभ 70 वर्ष की आयु के बाद ही मिलता था। जनता को उम्मीद थी कि इस बार रिटायर्ड लोगों को भी 62 वर्ष की उम्र से ही इस सेवा (आयुष्मान कार्ड) का लाभ मिलने लगेगा, लेकिन यह सपना हकीकत में नहीं बदला। यह सपना ही रह गया। मध्यम वर्ग को कुछ भी सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा। व्यापार की जटिल प्रक्रिया भी यथावत है। आंकड़ों का मायाजाल दिखा दिया गया है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!