Breaking News

फ्लावर शो : 3 फरवरी से पंजीयन शुरू

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम प्रशासन द्वारा फ्लावर शो (पुष्प प्रदर्शनी) के भव्य आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। डाटा सेंटर में आयुक्त सुमित अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पर्यावरण प्रभारी काशीराम कोसरे, कार्यपालन अभियंता व उद्यान प्रभारी अनिल सिंह उपस्थित रहे। बैठक में आयोजन को इस साल ज्यादा भव्य व आकर्षक बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
निर्णय लिया गया कि यह मेगा फ्लावर शो दुर्ग के जीई रोड स्थित राजेन्द्र पार्क में आयोजित किया जाएगा। यहां विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूलों की भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी। फूलों के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के आकर्षक मॉडल भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
फ्लावर शो के दौरान पुष्प प्रदर्शनी के साथ ही सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शहरवासियों के लिए प्रकृति, कला और संस्कृति का अनूठा संगम बनेगा। पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग प्रभारी काशीराम कोसरे के नेतृत्व में आयोजन किया जाएगा। पर्यावरण प्रभारी काशीराम कोसरे ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 3 फरवरी से राजेन्द्र पार्क परिसर में आकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!