- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहे : सांसद विजय बघेल
THE CG NEWS
दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए लगभग 50 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार, दिलीप साहू, विनोद अरोरा, मनोज सोनी, शैलेंद्र शैंडे, सैयद आसिफ अली, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, अनिकेत यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा कार्यों को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जा रहा है। रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाने में मदद मिलती है। युवाओं द्वारा बड़ी संख्या में रक्तदान करना समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और सेवा भावना को दर्शाता है।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि देश का हर नागरिक अपनी उम्मीद के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखता है। उनके जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर में युवाओं की सक्रिय भागीदारी यह संदेश देती है कि समाज के प्रति सेवा और सहयोग की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में सहायक बन सकता है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित कर युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने का प्रयास किया गया है। युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संकल्प लिया। लगभग 50 यूनिट रक्तदान इस बात का प्रमाण है कि युवा समाजहित के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सदैव तैयार हैं।
ब्लड डोनेट करने वालों में प्रमुख रूप से हिमांशु सिंह हर्ष लोढ़ा, अब्दुल्ला कुरैशी, हर्ष चंदेल, उमेश कोटवानी, राम फुटान, तुषार सोनी, सोमू सारथी, तुषार राजपूत, गौरव चन्द्रनिया, शुभम दत्ता रहे।
ब्लड डोनेशन कैंप में रजनीश श्रीवास्तव, मनीष पुनाचा, श्वेता यादव, उल्लेख साहू, विशाल शर्मा, निरंजन दुबे, पीयूष श्रीवास्तव, गगन सिंह, तुषार राजपूत, शुभम सिंह, मनोज श्रीवास्तव, वासु शर्मा, मनीष पठारी सहित भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
