Breaking News

राहुल का सवाल –  गैस, पेट्रोल और शक्कर की बढ़ती कीमतों पर सड़क पर आंदोलन करेंगी स्मृति ईरानी ?

THE CG NEWS

दुर्ग। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस जिला महामंत्री राहुल शर्मा ने स्मृति ईरानी से सवाल किया है कि क्या छत्तीसगढ़ की जनता से जुड़े सवालों का सामना करेंगी। जिन मुद्दों को विपक्ष में रहते हुए भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी प्रमुखता से उठाती रही है, क्या वही मुद्दे फिर से उठाएंगी ?

राहुल शर्मा ने कहा कि 2014 के पहले महंगाई, रसोई गैस और पेट्रोल की कीमतों को लेकर भाजपा नेताओं ने तत्कालीन केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक सवाल उठाए। गैस सिलेंडर को लेकर स्मृति ईरानी ने कई आंदोलन किये।

अब जब स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी बहुल राज्य की भाजपा संगठन प्रभारी बनी हैं, तो प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि महंगाई और आम आदमी की रसोई से जुड़े मुद्दों पर उनकी प्राथमिकता क्या होगी। क्या वे रसोई गैस, पेट्रोल, शक्कर, तेल, प्याज की बेतहाशा कीमतों को लेकर आंदोलन करेंगी?

Check Also

पेंशन प्रकरण में लापरवाही : शिक्षा विभाग के 6 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन न कराने और लंबित पेंशन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!