Breaking News

तेज बारिश के बीच निगम कमिश्नर लीना कोसम ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा

  • जलजमाव की शिकायत पर तत्काल पहुंच रही निगम की टीम
  • बारिश को देखते हुए निगम अलर्ट मोड पर
  • आयुक्त ने दिए नालियों की तल तक सफाई के निर्देश

THE CG NEWS

दुर्ग। शहर में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नगर निगम दुर्ग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बारिश के दौरान शहर की जलनिकासी व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और जलजमाव का जायजा लेने आयुक्त लीना कोसम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।

आयुक्त लीना कोसम ने स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित निगम की टीम के साथ शिवनाथ नदी विसर्जन स्थल, पुलगांव चौक स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड क्रमांक 9, 10 एवं 11 के शंकर नगर, वार्ड क्रमांक 15 करीडीह, वार्ड क्रमांक 54 पोटियाकला सहित शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों का दौरा किया।

उन्होंने सड़कों, नालियों और जलनिकासी व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।जिन क्षेत्रों में जलजमाव की शिकायतें सामने आ रही थीं, आयुक्त ने स्वयं मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर नालियों की तल तक सफाई करवाते हुए अधिकारियों को पानी के बहाव में रुकावट दूर करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान शहर के प्रमुख हिस्सों में गंभीर जलजमाव की स्थिति नहीं पाई गई।

आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों और फील्ड कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान जलनिकासी व्यवस्था की लगातार निगरानी करते रहें और संवेदनशील एवं निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए।

बारिश के मौसम को देखते हुए नगर निगम की विशेष टीमों को पूरी तरह अलर्ट रखा गया है। शहर के अलग-अलग वार्डों में निगम की टीमें लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं। जैसे ही जलजमाव अथवा पानी निकासी से संबंधित शिकायत प्राप्त होती है, टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

निगम अधिकारियों ने बताया कि पानी निकासी के लिए सकर मशीन, जेसीबी मशीन सहित अन्य आवश्यक उपकरण पूरी तरह मुस्तैद हैं। कहीं भी पानी जमा होने की सूचना मिलने पर तत्काल मशीनरी व टीम को मौके पर भेजकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जा रही है।

नालियों और नालों के बहाव में किसी प्रकार की रुकावट न आए, इसके लिए लगातार सफाई एवं निगरानी की जा रही है।

Check Also

पेंशन प्रकरण में लापरवाही : शिक्षा विभाग के 6 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन न कराने और लंबित पेंशन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!