Breaking News

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग तेज : 28 को विरोध मार्च निकालकर पुतला दहन करेंगे कांग्रेसी

THE CG NEWS

दुर्ग। एसआईआर प्रक्रिया में करोड़ों लोगों के नाम काटने सहित निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर दुर्ग जिला मुख्यालय में सोमवार 28 सितंबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण), दुर्ग शहर और भिलाई नगर के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को सुबह 11: 30 बजे राजीव भवन में जिले के कांग्रेसी एकत्र होंगे। राजीव भवन से कलेक्टर कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला जाएगा। विरोध मार्च के समापन के बाद ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल और भिलाई नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  मुकेश चंद्राकर के संयुक्त नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी 

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता ने दी है। 

Check Also

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : एसआईआर और ईवीएम से धांधली कर चुनाव जीत रही भाजपा – भूपेश बघेल

भाजपा ने धोखाधड़ी कर जीता लोकसभा और विधानसभा चुनाव बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ सहित कई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!