Breaking News

काले कपड़े पहनकर विरोध मार्च में शामिल होंगे कांग्रेसी : कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ली जिलाध्यक्षों की ऑनलाइन बैठक

  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, धीरज बाकलीवाल, मुकेश चंद्राकर हुए शामिल 

THE CG NEWS

दुर्ग। आगामी 28 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले विरोध मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर आज देशभर के कांग्रेस जिला अध्यक्षों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ऑनलाइन बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल और भिलाई नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर शामिल हुए।

बैठक में 28 सितंबर को होने वाले विरोध कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी व कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

दुर्ग जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि वे 28 सितंबर को काला कपड़ा पहनकर विरोध मार्च में शामिल हों और लोकतांत्रिक अधिकारों और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।

28 सितंबर को प्रातः 11:30 बजे राजीव भवन, दुर्ग से विरोध मार्च प्रारंभ होकर कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचेगा। मार्च के समापन के पश्चात पुतला दहन किया जाएगा।

जिला कांग्रेस नेतृत्व ने सभी जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों, सेक्टर-बूथ पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर राजीव भवन, दुर्ग पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

Check Also

‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम : केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का सम्मान

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों का किया सम्मान THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!