Breaking News

भाजपा संगठन की मजबूती को लेकर बैठक : संगठन कार्यों में निरंतरता और पैनापन लाएं कार्यकर्ता : जगन्नाथ पाणिग्रही

  • कार्यकर्ताओं से दायित्व निभाने तैयार रहने का आव्हान

THE CG NEWS

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग शहर विधानसभा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता और दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही व कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में महापौर अलका बाघमार, जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा, निगम सभापति श्याम शर्मा सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्वों की प्रगति की समीक्षा की गई। संगठनात्मक कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश व सुझाव दिए गए।

दायित्व के अनुरूप भूमिका का निर्वहन करें कार्यकर्ता – जगन्नाथ पाणिग्रही

दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने बैठक में अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारियों से उनके दायित्वों और अब तक किए गए कार्यों की क्रमवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता और जिम्मेदारी के प्रभावी निर्वहन पर निर्भर करती है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व के अनुरूप अपनी भूमिका के निर्वहन के लिए तैयार रहे और संगठन के कार्यों में निरंतरता एवं पैनापन लाए। उन्होंने पदाधिकारियों को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संगठन की सक्रियता से मजबूत होगी पार्टी – गजेंद्र यादव

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत हुआ है। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक गतिविधियों में नियमित सहभागिता और आपसी समन्वय से पार्टी के कार्यों को और गति मिलेगी।

कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय जरूरी – सुरेंद्र कौशिक

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि संगठन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, दायित्वों की समीक्षा और बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, पदमा देवांगन, जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, अशोक राठी राजीव पांडेय, गायत्री वर्मा, नवीन पवार, नीलेश अग्रवाल, आसिफ अली, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह राजपूत, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक दिनेश देवांगन, विनायक नातू, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, कौशल साहू, हरीश चौहान, मनमोहन शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल, अजय तिवारी उपस्थित रहे।

Check Also

‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम : केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का सम्मान

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों का किया सम्मान THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!