Breaking News

10 साल से डेयरी संचालकों को गोकुल नगर में शिफ्ट नहीं कर पाया नगर निगम, फिर शुरू की नोटिस और जुर्माना वसूली कार्रवाई, एक और डेयरी संचालक पर 10 हजार रु. जुर्माना

द सीजी न्यूज
कई बार नोटिस देने के बावजूद गंजपारा नदी रोड स्थित डेयरी के संचालक नंद किशोर यादव पर 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया।नंद किशोर यादव की डेयरी से रोज नदी रोड की नाली में गोमूत्र और गोबर डाला जाता है। इसके कारण आसपास का वातावरण प्रदूषित रहता है। निगम अधिकारियों ने उन्हें गोकुल नगर में आवंटित जमीन पर डेयरी संचालित करने कहा है। दोबारा नाली में गंदगी डालने पर कानूनी कार्यवाही और अधिक जुर्माना लेने की चेतावनी दी गई है। कार्यवाही के दौरान बाजार प्रभारी अधिकारी थान सिंह यादव, शशी यादव, ईश्वर वर्मा, महेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
दुर्ग नगर निगम के कमिश्नर इंद्रजीत बर्मन के निर्देश पर शहर में निरंतर साफ-सफाई का काम चल रहा है। बार-बार अपील के बावजूद गंदगी फेंकने या नाली, सड़क किनारे कचरा फेंकने वालों से जुर्माना भी लिया जा रहा है। आज गंजपारा क्षेत्र के निवासियों की शिकायत पर डेयरी संचालक के खिलाफ कार्यवाही की गई। नंदकिशोर यादव को पहले भी डेयरी हटाने और गंदगी न फैलाने कई बार नोटिस दिया गया। डेयरी में लगभग 35 से 40 मवेशी रखे गए हैं। हाल ही में कसारीडीह में एक डेयरी संचालक पर 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया था।
10 साल से डेयरी संचालकों को चेतावनी देने की खानापूर्ति कर रहा है नगर निगम
शहर के कई डेयरी संचालकों को गोकुल नगर में भूमि आवंटित की गई है। अभी तक डेयरी संचालकों ने गोकुल नगर में व्यवसाय शुरू नहीं किया है। पिछले 10 साल से नगर निगम प्रशासन सिर्फ चेतावनी दे रहा है। बीच-बीच में जुर्माना वसूली की कार्रवाई। इसके बाद फिर अभियान बंद। बीते वर्षों की तरह इस बार भी जुर्माना वसूलने की कार्रवाई हो रही है और गोकुल नगर न जाने वाले डेयरियों  के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!