
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर बेटी बचाओ मंच दुर्ग द्वारा आंगनबाड़ी के शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 40 की पार्षद नजहत परवीन,व बेटी बचाओ मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना गुप्ता, प्रदेश सचिव सुमन पाण्डेय, बेटी बचाओ मंच दुर्ग की शहर अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, महासचिव डॉ आयशा अहमद, उपाध्यक्ष ममता गोयल, गोदावरी पांडे, मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद, हेमंत तिवारी की विशेष उपस्थिति में आंगनवाड़ी की शिक्षिका लक्ष्मी यादव, मधु तिवारी, सीमा सोनी, संगीता मिश्रा, गीता ठाकुर, नंदिता निर्मलकर, पुष्पा राजपूत, कलावती का सम्मान किया गया।

बेटी बचाओ मंच द्वारा बेटियों को उनका हक दिलाने के लिए उनकी वास्तविक पहचान बताने की दिशा में काम किया जा रहा है। नारी है तो सृष्टि है, सृष्टि है तो हम हैं, इन्हीं उद्देश्यों को लेकर बेटी बचाओ मंच के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने उद्बोधन में कहा कि मानव जीवन में तीन गुरू होते हैं। माता, पिता और शिक्षक, जो हमें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मार्ग दिखाते हैं। ताकि हम एक अच्छे समाज व चरित्र का निर्माण कर सकें। शिक्षकों का सम्मान करके हम अपने आप को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम में रफीक खान, शिवाकांत तिवारी, अनूप पाटिल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal