पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा द सीजी न्यूज रायपुर। राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी एवं विवाहित महिला पात्र होगें। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष …
Read More »ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा में सिर्फ 53.74 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित
द सीजी न्यूज रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आज प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालयों में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा (RAEO23) पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की गई। मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा में लगभग 53.74 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। व्यापम अध्यक्ष मनोज कुमार पिंगुआ ने परीक्षा के शांतिपूर्ण व सफल संचालन के लिए व्यापम …
Read More »भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में भारी उत्साह : न्याय यात्रा में बड़ी तादाद में शामिल होंगे दुर्ग के कांग्रेसी : वोरा
द सीजी न्यूज भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में 8 फरवरी को प्रवेश करेगी। न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेसजनों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यात्रा के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर जगह-जगह कांग्रेस की बैठकें हो रही हैं। इधर, दुर्ग में आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा समेत प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि …
Read More »अबूझमाड़ के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर में नवीन महाविद्यालय खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री ने 108 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्याें का किया लोकार्पण-भूमिपूजन मुख्यमंत्री किसान मेला-2024 कार्यक्रम में हुए शामिल सुदूर जिले में आयोजित किसान मेले की सराहना की द सीजी न्यूज रायपुर। विशेष पिछड़ी जनजाति अबुझमाड़िया बाहुल्य नारायणपुर जिला मुख्यालय में संचालित रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर में अब महाविद्यालय …
Read More »वोरा दंपति की शादी की सालगिरह पर शुभचिंतकों ने दी बधाई – शुभकामनाएं
द सीजी न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और उनकी धर्मपत्नी मंजू वोरा ने आज अपने वैवाहिक जीवन के 37 साल पूरे कर लिये। उनकी शादी की सालगिरह के मौके पर सुबह से शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया पर भी बड़ी तादाद में लोगों ने वोरा दंपति को शादी की सालगिरह पर मुबारकबाद दी है। वोरा दंपति …
Read More »मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
द सीजी न्यूज रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इसमें 22 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित 29 विकास कार्यों का लोकार्पण और 86 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत के 52 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री ने नारायणपुर …
Read More »महतारी वंदन योजना के तहत मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए निर्देश : सभी पात्र हितग्राहियों को फायदा पहुंचाएं
हितग्राहियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए द सीजी न्यूज रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक लेकर शासन की महत्वपूर्ण महतारी वंदन योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा है कि राज्य के सभी जिलों में योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित …
Read More »हम सबके सपनों के भारत को पूर्ण करने वाला बजट – ललित चंद्राकर
द सीजी न्यूज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास की तरह ही मध्यम वर्ग के लिए भी आवास योजना का ऐलान केंद्र सरकार के सर्व समावेशी विकास की सोच को आगे बढ़ाने वाला है। किराए के घर, बस्ती, अनियमित घरों में रहने वालों के पास नया घर खरीदने या बनाने का मौका रहेगा। …
Read More »विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूर्ण करने वाला बजट : सरोज पांडेय
द सीजी न्यूज केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट को लेकर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के सपनों को पूर्ण करने वाला बजट है। इस बजट को किसी भी प्रकार से चुनावी बजट नहीं कहा …
Read More »सामाजिक न्याय, सर्व समावेशी, विकास और आधारभूत संरचनाओं के लिहाज से क्रांतिकारी बजट – गजेंद्र यादव
द सीजी न्यूज दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि हमारे युवा देश की अब बड़ी आकांक्षाएं, उम्मीदें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अधिकाधिक अवसर मुहैया हुए हैं। 1.4 करोड़ युवाओं को स्किल इंडिया मिशन का लाभ मिलना इस बात को स्पष्ट करता है। युवाओं की उच्च शिक्षा के …
Read More »सिटी बस सेवा : दुर्ग से शासकीय मेडिकल काॅलेज एवं हॉस्पिटल कचांदुर के लिए चलेगी सिटी बस
द सीजी न्यूज भिलाई नगर। चन्दूलाल चंद्राकर मेमोरियल शासकीय मेडिकल काॅलेज एवं हॉस्पिटल कचांदुर दुर्ग में इलाज के लिए आने वाले मरीजों व उनके परिजनों समेत पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिला अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटी नगर निगम भिलाई ने कचांदुर के लिए बस सेवा प्रारंभ की है, जो दिन में दो फेरे लगाएगी। …
Read More »एक साल से जमा नहीं हो रही जीपीएफ व सीपीएफ खातों में राशि : निगम कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी
छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने की आयुक्त से मुलाकात आयुक्त ने मार्च माह तक पूरी राशि जमा करने का आश्वासन दिया द सीजी न्यूज दुर्ग/ नगर पालिक निगम छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ की दुर्ग नगर निगम शाखा द्वारा आज निगम मुख्यालय के मुख्य द्वार पर आज प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने वेतन से कटौती के बावजूद जीपीएफ और …
Read More »अंकित आईटी स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न : नन्हें बच्चों ने दी शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति
द सीजी न्यूज अंकित आई टी स्कूल का वार्षिक उत्सव समारोह कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि वैशाली नगर और युवा अग्रवाल समाज भिलाई अध्यक्ष के अंशुल अग्रवाल और पूनम अग्रवाल थे। अंशुल अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर …
Read More »इंदिरा मार्केट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई : पुलिस यातायात कक्ष में अवैध रूप से चल रहे ताला-चाबी दुकान को निगम की टीम ने कराया खाली
द सीजी न्यूज दुर्ग। इंदिरा मार्केट में इंदिरा प्रतिमा के पास बने पुलिस यातायात कक्ष में अवैध रूप से चल रहे ताला-चाबी की दुकान को नगर निगम की टीम ने खाली कराने की कार्रवाई की है। इसके आसपास किये गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाही भी की गई। अग्रवाल मिष्ठान दुकान के सामने बर्तन दुकानदारों को सामान बाहर निकालकर न …
Read More »छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में प्रभारी सचिव नियुक्त : योजनाओं और विकास कार्यों की करेंगे मॉनिटरिंग
द सीजी न्यूज रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी सचिव नियुक्त किए गए हैं। राज्य शासन द्वारा राज्य के सभी 33 जिलों के लिए अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, संचालक, विशेष सचिव, आयुक्त को जिले का प्रभार दिया गया है। संबंधित …
Read More »
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal