
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
कोरोना महामारी के संकटकाल में छत्तीसगढ़ में उत्पादित मेडिकल ऑक्सीजन अन्य राज्यों की कोरोना पीड़ितों के लिये संजीवनी का काम कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कोविड संक्रमण के समय न केवल छत्तीसगढ़ में मेडिकल आक्सीजन की पर्याप्त सप्लाई हो रही है, बल्कि छत्तीसगढ़ में स्थानीय उपयोग के अलावा शेष मेडिकल ऑक्सीजन की दूसरे जरूरतमंद राज्यों में भी सप्लाई किया जा रहा है।
11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ से 2706.95 मीट्रिक टन आक्सीजन की दूसरे राज्यों को सप्लाई की गई है। इससे जरूरतमंद राज्यों को सहायता मिली है। 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ से कर्नाटक को 16.82 मीट्रिक टन, आंध्रप्रदेश को 176.69 मीट्रिक टन, मध्यप्रदेश को 801.22 मीट्रिक टन, गुजरात को 120.42 मीट्रिक टन, तेलंगाना को 578 मीट्रिक टन और महाराष्ट्र को 1013.8 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई की गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal