Breaking News

वक्फ बोर्ड ने किया दरगाह इंतेजामिया कमेटी का गठन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के आदेशानुसार पुराना बस स्टैड स्थित हजरत बाबा अब्दुर्रहमान शाह काबुल
रहमतुल्ला अलैह दरगाह इंतेजामिया कमेटी का गठन किया गया है। 11 सदस्यीय कमेटी में साजिद अली महिंद्रा, अहमद खान, सैय्यद रज्जब अली, हाजी इसराईल बेग शाद, मोहम्मद परवेज खान, रहीमुददीन सिद्दीकी, सैय्यद इसहाक अली, मोहम्मद अफजल खान, मोहम्मद आरिफ खान, मोहम्मद साबिर चौहान व नौशाद अली शामिल हैं।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को नायब तहसीलदार द्वारा विधिवत पदभार ग्रहण कराया गया। कार्यकारी समिति के प्रमुख साजिद अली ने कहा है कि वे इंतजामिया कमेटी की जवाबदारी का बेहतर तरीके से पालन करेंगे। उन्होंने बाबा काबुली सरकार के श्रद्धालुओं से दरगाह के तामीरी काम में ज्यादा से ज्यादा सहयोग देने की अपील भी की। साजिद अली सहित समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अल्पसंख्यक विभाग मंत्री प्रेमसाय टेकाम, विधायक अरुण वोरा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, सालाना उर्स पाक कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश देशहलहरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के रऊफ कुरैशी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Check Also

जेल रोड से पुलगांव चौक रोड निर्माण में बिजली-पानी शटडाउन : जनता हलाकान

THE CG NEWS दुर्ग। जेल रोड से पुलगांव रोड निर्माण कार्य की सुस्त चाल से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!