Breaking News

तेज बारिश के बीच महापौर ने तीन वार्डों की समस्याओं का जायजा लिया : पानी निकासी की व्यवस्था करने अफसरों को दिये सख्त निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

तेज बारिश के बावजूद महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज भी वार्ड भ्रमण का सिलसिला जारी रखा। महापौर ने वार्ड 40 और 41 में स्वास्थ्य प्रभारी एमआईसी मेंबर हमीद खोखर के साथ वार्ड का भ्रमण किया और नागरिकों से मुलाकात कर समस्याओं का जायजा लिया। पानी निकासी की समस्या की जानकारी मिलने पर निगम अफसरों को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। वार्ड 40 की पार्षद नजहत परवीन के वार्ड में साईं मंदिर के पास कुएं की टूटी बाउंड्री वाल को निर्माण कराने के निर्देश भी दिये। महापौर ने कसारीडीह शिव मंदिर भवन के अधूरे टाइल्स निर्माण को पूरा करने कहा।

महापौर ने पूर्व विधायक प्रदीप चौबे से भी मुलाकात की और उनके निवास के पास जमा पानी की समस्या देखने के बाद  अफसरों को पानी की तत्काल निकासी की व्यवस्था करने कहा। वार्ड भ्रमण के दौरान महापौर ने वार्ड 39 में आशीष अग्रवाल के निवास के पास समस्याओं का अवलोकन कर निराकरण करने कहा। चोपड़ा निवास के आगे ऋषभ कॉलोनी होते हुए जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

इस दौरान एमआईसी मेंबर दीपक साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, सहायक अभियंता जिंतेंद्र समैया, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, सफाई दरोगा सुरेश भारती, स्थानीय नागरिक आशीष अग्रवाल, दीपक चोपड़ा, सुरेश भारती, मीना पाल सहित अन्य नागरिक मौजूद थे।

Check Also

वोट चोरी, चंदा चोरी पर बोले भूपेश – भाजपा ने खो दिया आम जनता का विश्वास

भिलाई निगम चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, वार्ड समिति बनाने पर वरिष्ठ नेताओं का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!