Breaking News

गोंडवाना समाज के सदस्यों ने मुख्यमंत्री, विधायक और महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया

  • शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव एमआईसी में पारित करने पर दिया धन्यवाद

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग शहर में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव पारित होने पर आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव सहित एमआईसी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

गोंडवाना समाज की मांग के अनुरूप नगर निगम दुर्ग के एमआईसी सदस्यों द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया है। प्रस्ताव के आधार पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रतिमा स्थापित किये जाने की घोषणा की गई है। पार्षद माहेश्वरी ठाकुर, अध्यक्ष ममता आरमो, गोंडवाना मातृशक्ति संगठन दुर्ग, राकेश ठाकुर, संगीता ठाकुर, महावीर गोड सहित आदिवासी समाज के अन्य सदस्यों ने महापौर के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Check Also

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचे जाने का कांग्रेस का दुष्प्रचार शर्मनाक और आपत्तिजनक : लक्ष्मी वर्मा

भाजपा सांसद की चुनौती : हताश और कुण्ठित कांग्रेसियों में अगर हिम्मत है, तो अडानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!