Breaking News

भिलाई में मास्क लगाए बिना घर से निकलने पर 146 लोगों से वसूला गया जुर्माना

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई नगर निगम की टीम ने मास्क न लगाने वाले 146 लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूल किया है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए घर से बाहर निकलने वाले सभी व्यक्तियों को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कलेक्टर व भिलाई निगम के प्रशासक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने नियमित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

निगम के विभिन्न क्षेत्रों में बीते एक हफ्ते में 146 लोगों से मास्क न पहनने के कारण 17550 रुपए अर्थदंड वसूला गया। निगम प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि चेहरे पर मास्क लगाकर ही घरों से निकले और अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने कहा कि आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।

Check Also

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान से घबराई केंद्र सरकार? ‘ ट्रेनों को रद्द करने के केंद्र के फैसले पर वोरा ने किया प्रहार

जनता की परेशानी का जवाब दे रेल मंत्रालय THE CG NEWS दुर्ग। कांग्रेस नेता राहुल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!