Breaking News

प्राइवेट स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण शुरू

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम ने जिले के सभी अशासकीय शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण करने विकासखंड वार कार्ययोजना बनाई है। जिले के अशासकीय विद्यालयों में नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक का वितरण शुरू किया गया है। डोंगरगढ़ विकासखंड में 23 और 24 जुलाई को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक का वितरण किया जाएगा। राजनांदगांव विकासखंड में 29 जुलाई से 1 अगस्त तक, छुईखदान विकासखंड में 6 और 7 अगस्त को, खैरागढ़ विकासखंड में 9 और 10 अगस्त को, अंबागढ़ चौकी विकासखंड में 13 अगस्त को, मानपुर और मोहला विकासखंड में 14 अगस्त, छुरिया विकासखंड में 17 अगस्त और डोंगरगांव विकासखंड में 18 अगस्त को अशासकीय विद्यालयों में नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक का वितरण किया जाएगा।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!