Breaking News

30 साल बाद दोबारा शुरू होगी भाठागाँव लिफ्ट इरीगेशन यूनिट : 1500 हेक्टेयर खेतों को मिलेगी सिंचाई की सुविधा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद भाठागाँव की लिफ्ट इरीगेशन यूनिट तैयार हो गई है। इसकी टेस्टिंग कर ली गई है। अब इस यूनिट से किसानों को पानी दिया जाएगा। तांदुला जलाशय में जलभराव होने पर इस यूनिट से किसानों के खेतों को सींचा जा सकेगा। कार्यपालन अभियंता सुरेश पांडे ने बताया कि काम पूरा हो चुका है और टेस्टिंग भी कर ली गई है।

एसडीओ एनआर वर्मा ने बताया कि लिफ्ट इरीगेशन यूनिट से गाद निकालने के साथ ही टूट फूट की मरम्मत की गई है। इलेक्ट्रिकल और मशीनरी से संबंधित कार्य भी तेजी से पूरे किये गए। इस योजना से 1538 हेक्टेयर एरिया में सिंचाई हो सकेगी। जामगांव आर, बोरवाय और औरी में 818 हेक्टेयर खेतों की सिंचाई हो सकेगी। वर्मा ने बताया कि इसके माध्यम से रबी की फसल लेना संभव हो सकेगा।

Check Also

मुहर्रम पर्व पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के मानव सेवा के प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे: इंद्रजीत द सीजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!