Breaking News

अमृत मिशन : ऑटोमेटिक वाटर सप्लाई सिस्टम तैयार करने सहित सभी बचे काम पूरा करने कमिश्नर ने दिये सख्त निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने शनिवार को अमृत मिशन योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। अमृत मिशन के तहत वार्डों में नल कनेक्शन देने का लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। कमिश्नर ने 10 अगस्त तक फील्डर प्लांट को ऑटोमेटिक सिस्टम से शुरू करने के निर्देश दिये। कमिश्नर ने कहा कि वार्ड पार्षदों से फीडबैक लेकर अमृत मिशन के बचे कार्यों को पूरा करने के साथ ही रिपेयरिंग के सभी कार्यो को तत्काल पूरा किया जाए।

कमिश्नर ने कहा कि पुराने पाइप लाइन को धीरे-धीरे बन्द करने का काम किया जाएगा। इससे पानी का प्रेशर बना रहेगा और नागरिको को भरपूर पानी मिलता रहेगा। समीक्षा बैठक के दौरान अमृत मिशन के नोडल अधिकारी आरके पाण्डे, सहायक नोडल अधिकारी एआर रंगहडाले, उपअभियंता भीमराव, जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर, लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मनोज सिंह, कपीश के अलावा पीडीएमसी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Check Also

वार्ड आरक्षण से प्रभावित पार्षदों को संगठन में मिले अहम जिम्मेदारी

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और पर्यवेक्षक धनेंद्र साहू को भेजा पत्र  THE CG NEWS भिलाई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!