Breaking News

हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने मेकाहारा वार्ड में निर्माणाधीन कार्य का किया निरीक्षण

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने आज राजधानी रायपुर में मेकाहारा स्थित मरीजों के लिए बन रहे नए वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड का निर्माण हाउसिंग बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जुनेजा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मरीजों की सुविधा के अनुसार बेहतर निर्माण कार्य करने के निर्देश दिये। गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखने कहा। 

जुनेजा ने संबंधित अधिकारियों से इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने कहा ताकि, मरीजो को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान मेकाहारा के अधीक्षक विनीत जैन, गायनिक वार्ड की एचओडी डॉ. ज्योति जायसवाल, डॉ. अल्ताफ़, हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंता संदीप साहू, पार्षद अमितेष भारद्वाज, पूर्व पार्षद ठाकुर राम साहू, तरूणेश परिहार, राकेश वाकडे, सेवक यादव, कमल धृतलहरे, आशीष तनेजा उपस्थित थे।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!