Breaking News

दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विवि के शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न कोर्स में मिलेगा एडमिशन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में सत्र 2021-22 में प्रवेश दिया जाना है। प्रदेश के एकमात्र वेटनरी काॅलेज अंजोरा, दुर्ग की 80 सीटों और मात्स्यिकी महाविद्यालय, कवर्धा की 100 सीटों में प्रवेश नीट (एनईईटी) 2021 की प्रावीण्यता सूची के आधार पर दिया जाएगा।

प्रदेश में वेटनरी, फिशरीज और डेयरी टेक्नोलाॅजी के मात्र एक-एक महाविद्यालय हैं। डेयरी टेक्नोलाॅजी महाविद्यालय, रायपुर के स्नातक पाठ्यक्रम की 60 सीटें और बेमेतरा व तखतपुर के डेयरी पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय की 60 सीटें है।  छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित पी.ई.टी. परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय के अधीन पाॅलीटेक्निक काॅलेजों एनिमल हस्बेंड्री (360 सीटें) और फिशरीज साइंस (30 सीटे) में छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित प्री-एग्रीकल्चर और प्री-वेटनरी टेस्ट द्वारा दिया जाएगा। पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा, डेयरी टेक्नोलाॅजी महाविद्यालय, रायपुर और मात्स्यिकी महाविद्यालय, कवर्धा की स्नातकोत्तर (पी.जी. व पी.एच.डी.) में प्रवेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित काॅमन एंट्रेंस टेस्ट (सी.ई.टी.) 2021 द्वारा होगा। इन पाठ्यक्रमों में उपलब्ध सीटों की विषयवार जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मिलेगी।

विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति, निदेशक शिक्षण एवं अधिष्ठाता वेटनरी काॅलेज बिलासपुर डाॅ.एस.पी.इंगोले ने बताया कि छात्रों की जिज्ञासाओं और कठिनाईयों का समाधान ई-मेल और मोबाईल के माध्यम से विभागाध्यक्षों और अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता से किया जाएगा। पशु चिकित्सा एवं पशुपालन, मात्स्यिकी, डेयरी टेक्नोलाॅजी के क्षेत्र में स्वर्णिम भविष्य और चुनौतीपूर्ण कैरियर के लिए छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों सहित ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं में रूझान बढ़ा है।

Check Also

भाजपा संगठन की मजबूती को लेकर बैठक : संगठन कार्यों में निरंतरता और पैनापन लाएं कार्यकर्ता : जगन्नाथ पाणिग्रही

कार्यकर्ताओं से दायित्व निभाने तैयार रहने का आव्हान THE CG NEWS दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!