- रायपुर ज़िला के छपौरा, मटिया, निलजा, लखना गाँव के गौठान में परंपरागत ढंग से मनाया गया हरेली त्योहार
- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने गौठानों में गोबर से उत्पादित सामग्री सहित अन्य नवाचार से महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन पर जोर दिया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
छत्तीसगढ़ के लोक तिहार हरेली के पावन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के प्रभारी राजेन्द्र साहू ने धरसींवा ब्लॉक के छपोरा, मटिया, लखना और निलजा के गौठान में पहुंचकर गौ-माता की पूजा अर्चना की। कृषि औजारों की पूजा करने के साथ ही गौ माता को आटे की लोदी खिलाकर गौ सेवा की। गौठान में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पारंपरिक उल्लास के साथ हरेली तिहार मनाया।

निलजा के गौठान में प्रज्ञा महिला स्व सहायता समूह द्वारा उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व प्रभारी राजेन्द्र साहू ने महिला समूहों के नवाचार को बढ़ावा देने के लिये महिलाओं द्वारा उत्पादित वस्तुओं की खरीदी की। गौठान में ग्राम पंचायत के सरपंच, गौठान समिति के अध्यक्ष, पंच गणों, महिला समूह की महिलाओं से मिलकर गौठान के कार्यो की जानकारी ली।

इस मौके पर वृक्षारोपण किया गया। उपस्थित जनों ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी, खुरमी, अरसा, पपची, सलोनी का स्वाद लिया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष उधोराम वर्मा, जनपद अध्यक्ष उत्तरा कमल भारती, मटिया गौठान समिति के अध्यक्ष रामचंद्र साहू, जनपद सदस्य उषा जांगड़े, छपोरा के सरपंच अरुण शुक्ला, लखना की सरपंच श्यामा साहू, निलजा के सरपंच चंद्रशेखर वर्मा, निलजा गौठान समिति के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, युवा कांग्रेस धरसींवा विधानसभा अध्यक्ष अंकित वर्मा, केवल साहू, प्रज्ञा महिला स्व सहायता समिति अध्यक्ष शकुन वर्मा, सरिता, डॉक्टर दाऊ, दिनेश वर्मा, ऋषि वर्मा, परिछेत्र साहू समाज के संरक्षक हरिश्चन्द्र साहू, अलेन साहू, धर्मेंद्र वर्मा, देवेंद्र वर्मा, जनपद सदस्य शत्रुध्न यदु, जनपद सदस्य, रतन चंद्र निषाद, जनपद सदस्य लेखराम देवांगन, सनत ठाकुर, रामबिसाल निषाद, श्यामलाल साहू, भुनेश्वर निषाद, कपिल निषाद, कुशालीराम साहू, चंद्रिका साहू, भागवत यादव, उपसरपंच माखन साहू, रघुनाथ निषाद, सनत सेन व कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामवासी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal