Breaking News

अंडरब्रिज निर्माण में तेजी लाने वोरा ने सेतु विभाग, रेलवे और नगर निगम की संयुक्त बैठक लेकर दिये निर्देश

  • नागरिकों को असुविधा न हो, धमधा नाका अंडरब्रिज के दोनों ओर होगी अप्रोच रोड – वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

धमधा नाका रेलवे अंडरब्रिज के निर्माण कार्य में दो वर्षों की लेटलतीफी के कारण जनता को हो रही परेशानी की शिकायतों को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने रेलवे, लोक निर्माण (ब्रिज) विभाग और नगर निगम के अधिकारियों की बैठक ली। वोरा ने तीनों विभागों के अफसरों को साथ लेकर स्थल का अवलोकन भी किया।

अंडरब्रिज के मोहन नगर छोर पर अप्रोच रोड के व्यवसाइयों ने बताया कि ब्रिज निर्माण के कारण उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या होगी और दुकानों तक ग्राहकों को पहुंच मार्ग नहीं मिलेगा। रेल्वे और ब्रिज अधिकारियों से विधायक वोरा ने कहा कि नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में ब्रिज निर्माण के लिए नए सिरे से मार्किंग कराएं, ताकि दोनों ओर के नागरिकों और व्यापारियों को पर्याप्त जगह मिल सके।

रायपुर नाका अंडरब्रिज निर्माण की सुस्त चाल को लेकर सवाल करने पर अधिकारियों ने बताया कि रेलवे द्वारा फरवरी माह में पाइप शिफ्टिंग का पैसा नगर निगम में जमा कराया गया है। निविदा होने के बाद एजेंसी ने कार्य करने में असमर्थता जताई जिसे ब्लैक लिस्टेड कर दोबारा निविदा जारी की गई है। पाइप लाइन शिफ्टिंग के बाद ही आगे का कार्य हो पाएगा।

वोरा ने ठगड़ा बांध में प्रस्तावित अंडरब्रिज का निर्माण भी जल्द से जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस दौरान एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, रेल्वे के सहायक अभियंता शशांक शेखर, लोक निर्माण विभाग (सेतु) से आर पी सराफ, आई एल देशमुख व नगरनिगम के कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय मौजूद थे।

Check Also

वार्ड आरक्षण से प्रभावित पार्षदों को संगठन में मिले अहम जिम्मेदारी

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और पर्यवेक्षक धनेंद्र साहू को भेजा पत्र  THE CG NEWS भिलाई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!