Breaking News

वार्डों में कैम्प लगाकर चलाएं महासफाई अभियान : राजीव आश्रय योजना के आवेदनों पर हो त्वरित कार्यवाही : वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग नगर निगम क्षेत्र की स्लम बस्तियों के साथ-साथ शहर के सभी 60 वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त हरेश मंडावी से चर्चा की है। शहर के पोटिया, कुंदरा पारा, केलाबाड़ी बस्ती, इंदिरा नगर, मिलपारा, आजाद वार्ड, पुलगांव बस्ती, बघेरा उरला, शिकारी पारा, बांस पारा, पटरी पार के कैलाश नगर, तितुरडीह बस्ती, रायपुर नाका उत्कल कालोनी के नागरिकों से लगातार शिकायत मिलने पर वोरा ने शहर में महासफाई अभियान चलाने के निर्देश दिये।

वोरा ने कहा कि बरसात के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आम जनता को संक्रामक रोगों से  बचाने के लिये स्वास्थ्य अधिकारी अपनी टीम के साथ वार्डों में कैम्प लगाएं और जनता की शिकायतों का निराकरण करें। निगम क्षेत्र की सड़कों में गड्ढे भरने का कार्य तेजी से किया जाए ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी का निराकरण हो।

वोरा ने पट्टा वितरण को लेकर लोगों में भटकाव की स्थिति को लेकर एसडीएम विनय पोयाम से चर्चा की है। वोरा ने कहा कि सर्वे के दौरान कोई भी हितग्राही छूटना नहीं चाहिए। निगम अधिकारियों के साथ सभी स्लम क्षेत्रों में पुनः सर्वे कराया जाए ताकि लोगों में भटकाव की स्थिति खत्म हो सके।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!