Breaking News

भारतीय छात्रों का पहला जत्था चेर्नित्सि से यूक्रेन-रोमानिया बॉर्डर के लिए रवाना

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भारतीय छात्रों का पहला जत्था चेर्नित्सि से यूक्रेन-रोमानिया सीमा के लिए रवाना हुआ। MEA कैंप कार्यालय अब पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव और चेर्नित्सि शहरों में कार्यारत हैं। रूसी भाषी अधिकारियों को इन कैंपों में भेजा जा रहा है।’ यूक्रेन में फंसे भारतीयों को रेस्क्यू करने के लिए एयर इंडिया के 2 विमान शनिवार तड़के भेजे जाएंगे। ये विमान रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट के रास्ते लोगों को एयरलिफ्ट करेगा।

यूक्रेन के बॉर्डर तक पहुंचा बचाव दल

इससे पहले भारतीयों के कई दल रोमानिया की सीमाओं पर पहुंच गए हैं, जहां से यूक्रेन की राजधानी कीव तक महज 12 घंटे की ड्राइविंग करके पहुंचा जा सकता है। बचाव दल भारतीय लोगों को बुखारेस्ट लेकर आएगी। इसके बाद ये लोग विमान में सवार होंगे। नागरिक उड़ानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद होने के साथ भारतीय नागरिक सुरक्षित स्वदेश लौटने के लिए बुखारेस्ट में उड़ानों में सवार होंगे।

Check Also

अतिक्रमण कार्रवाई से प्रभावित छोटे व्यवसाइयों को मिलेगी 10-10 हजार की आर्थिक सहायता

विधायक रिकेश सेन की पहल से मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दिया जाएगा मुआवजा THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!