Breaking News

7 साल में भी नहीं किया सीमांकन : संभागायुक्त ने थमाया आरआई को शोकाज नोटिस : लिपिक की एक वेतनवृद्धि रोकी

द सीजी न्यूज

दुर्ग / संभागायुक्त महादेव कावरे ने 30 जून 2022 को दुर्ग जिले के अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय और तहसीलदार कार्यालय का निरीक्षण किया।कावरे द्वारा तहसील कार्यालय स्थित लोक सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया गया और समस्त आवेदनों को समय सीमा के भीतर कार्यवाही करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी मुकेश रावटे को दिए। प्रतिलिपि शाखा एवं सूचना के अधिकार शाखा में दस्तावेजों के अव्यवस्थित रखरखाव पर नाराजगी जताते हुए व्यस्थित रखरखाव करने के निर्देश दिए।

तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी की जाँच की गई। कानूनगो द्वारा हस्ताक्षर न करने पर संभागायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। इस मामले में संबंधित कर्मचारी फुलसिंग पुलस्त की एक वेतनवृद्धि रोकने के आदेश दिये। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त द्वारा न्यायालय तहसीलदार दुर्ग, अतिरिक्त तहसीलदार दुर्ग और नायब तहसीलदार में लंबित प्रकरणों की संख्या अधिक होने पर उन्होंने प्रकरण के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
सीमांकन के लंबित प्रकरण पर थमाया कारण बताओं नोटिस
निरीक्षण के दौरान कार्यालय में पहुँचे कातुलबोर्ड निवासी भगतराम से संभागायुक्त कावरे ने समस्या के संबंध में जानकारी ली। आवेदक ने बताया कि त्रुटि सुधार कार्य कई दिनों से लंबित है। कावरे ने अनुविभागीय अधिकारी को 15 दिनों के भीतर त्रुटि सुधार करने के निर्देश दिये।  कसारीडीह निवासी गुप्ता ने बताया कि सीमांकन का प्रकरण विगत 7 वर्षों से लंबित है, जिनमें आज तक कार्यवाही नहीं की गई है। संभागायुक्त ने संबंधित राजस्व निरीक्षण को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कार्यालय परिसर में बैठक व्यवस्था के लिए कक्ष प्रदान करने की मांग की गई, जिस पर कार्यालय परिसर में तत्काल स्थल चयन करने अनुविभागीय अधिकारी को निर्देश दिए गए और अतिरिक्त तहसीलदार प्रेरणा सिंह को तहसील परिसर में महिला वॉशरूम व्यवस्था सुधार के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!