Breaking News

धमधा नाका अंडरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति पर वोरा ने जताई नाराजगी : रायपुर नाका अंडरब्रिज के पेंडिंग कार्य तत्काल पूरा करने दिये निर्देश

  • बिजली विभाग के अफसर तत्काल पोल शिफ्टिंग का कार्य पूरा करें 
  • आईएमए चौक पर जलभराव और गंदगी की समस्या से निबटने पानी की निकासी की व्यवस्था जरूरी
  • मोहन नगर से रेलवे कालोनी जाने के लिए अंडरब्रिज के ऊपर मार्ग बनाने के निर्देश दिये

द सीजी न्यूज

दुर्ग । स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन, वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज शहर में बन रहे दोनों अंडरब्रिज का निरीक्षण किया। वोरा ने निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए सभी पेंडिंग कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये। वोरा ने इस संबंध में डीआरएम से भी चर्चा की है और अंडरब्रिज का निर्माण कार्य तत्काल पूरा कराने कहा है।

वोरा ने आज सुबह महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ रायपुर नाका और धमधा नाका अंडरब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वोरा ने धमधा नाका अंडरब्रिज निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यवसाइयों के अलावा स्कूली छात्राओं ने अंडरब्रिज का निर्माण कार्य सुस्त चाल से होने की शिकायत की। स्थानीय व्यवसाइयों ने बताया कि निर्माण कार्य रुक-रुक कर हो रहा है। काम अधूरा होने से व्यवसाइयों के साथ ही मोहन नगर वार्ड के नागरिकों समेत पटरी पार के हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पोल शिफ्टिंग का काम नहीं कर रहा बिजली विभाग

राजीव गांधी सेतु के नीचे बनी दुकानों के व्यवसाइयों ने बताया कि निर्माणाधीन अंडरब्रिज के दोनों ओर की सड़कें चलने लायक नहीं है। उन्होंने सीसी रोड का निर्माण कराने का अनुरोध भी किया। यहां के बिजली के पोल भी व्यवस्थित नहीं  हैं, जिसके कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। इस संबंध में पूर्व में भी बिजली विभाग को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई काम नहीं किया गया। वोरा ने शिकायतें सुनने के बाद विद्युत कंपनी के अफसरों को विद्युत पोल शिफ्ट करने का काम प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये। 

आईएमए चौक के पास जलभराव की समस्या का तत्काल निराकरण करे नगर निगम    

आईएमए चौक पर गंदे पानी का जमाव होने के कारण भी यहां यातायात प्रभावित होता है। वोरा ने महापौर धीरज बाकलीवाल को  जलभराव की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये। महापौर ने स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान को मौके पर बुलाकर यहां की व्यवस्था सुधारने जरूरी कार्य कराने कहा है। निरीक्षण के दौरान अधिवक्ता ओम प्रकाश जोशी सहित स्थानीय व्यवसायी व नागरिकगण मौजूद थे।  

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!