Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 को राजनांदगांव प्रवास पर : सुरगी और सुकुलदैहान में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 नवम्बर 2022 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री 22 नवम्बर को सुबह 11.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के आरला भाठा खेल मैदान ग्राम आरला पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.05 बजे से दोपहर 2 बजे तक ग्राम सुरगी में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 2.05 बजे आरला भाठा खेल मैदान ग्राम आरला से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे ग्राम सुकुलदैहान बम्हनी ग्राहक सुविधा केन्द्र के सामने मैदान पहुंचेंगे। ग्राम सुकुलदैहान में दोपहर 2.25 से दोपहर 2.55 तक का समय भोजन व आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री सुकुलदैहान में दोपहर 3 बजे से संध्या 4.30 बजे तक भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सुकुलदैहान से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 5 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव पहुँचेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 5.30 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर साहू सदन बसंतपुर पहुंचेंगे। वे शाम 6.30 बजे तक जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कार से प्रस्थान कर शाम 6.40 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 7.15 बजे से रात्रि 9 बजे तक विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों से भेंट कर रात्रि विश्राम करेंगे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!