
दुर्ग। शहर के वाय शेप ओवरब्रिज, धमधा नाका और पुलगांव नाला ब्रिज में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सेतु विभाग ने सुरक्षा के उपाय करना शुरू कर दिया है। विधायक वोरा की पहल पर वाय शेप ओवरब्रिज में दोनों ओर सुरक्षात्मक जाली, डामरीकरण, पेंटिंग, रोड मार्किंग, कैट आई व डिवाइडर लगाने 1 करोड़ 34 लाख 65 हजार के कार्यों का वर्कऑर्डर जारी कर दिया गया है। धमधा नाका ओवरब्रिज में 56.67 लाख के कार्यों व पुलगांव नाला में 15.11 लाख के कार्यों का वर्कऑर्डर भी जारी हो गया है।
विधायक अरुण वोरा ने आज निर्माण कार्यों को शुरू कराया। वोरा ने ब्रिज विभाग के कार्यपालन अभियंता डीके माहेश्वरी को वाय शेप ओवरब्रिज, धमधा नाका व पुलगांव नाला पुल में दुर्घटनाजनित परिस्थितियों को दिखाते हुए वोरा ने तत्काल सभी जरूरी काम शुरू करने कहा। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने सभी कार्य तत्काल पूरा कराएं। प्रोटेक्टिव वाल की ऊंचाई कम होने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही थी। सुरक्षात्मक कार्य होने से लोगों को सुविधा व सुरक्षा मिलेगी।
आपको बता दें कि राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा परिषद की बैठकों में विधायक अरूण वोरा ने लगातार ओवरब्रिज में होने वाली दुर्घटनाओं का मुद्दा उठाया। शहर के ओवरब्रिजों में सुरक्षात्मक उपाय करने पर जोर दिया। हाल ही में हुई राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में भी वोरा ने यह मुद्दा काफी गंभीरता से उठाया। वोरा की लगातार पहल के बाद अब ये काम शुरू हो रहे हैं। ओवरब्रिजों के निरीक्षण के दौरान पार्षद राजेश शर्मा, सुरेंद्र राजपूत, अजय मिश्रा, अंशुल पांडेय, सेतु विभाग के अभियंता भूषण शेंडे, एसडीओ संध्या बंजारे व नवीन सिंह उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal