द सीजी न्यूज
नूंह हिंसा से चर्चा में आए बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। नूंह पुलिस ने बिट्टू को उसके घर से पकड़ा। बिट्टू के खिलाफ थाना नूंह सदर में एएसपी ऊषा कुंडू की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। आईपीसी की धारा 148,149, 332, 353,186, 395, 397, 506 और आर्म्स एक्ट लगाया गया है।
नूंह में ब्रजमंडल यात्रा से पहले बिट्टू बजरंगी ने कई भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर डाले थे। बिट्टू के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था। उसे जमानत पर छोड़ दिया गया था। इसके बाद से बिट्टू की गिरफ्तारी के लिए सोशल मीडिया पर मांग की जा रही थी। वायरल वीडियो में बिट्टू ने कहा-” उनको पूरी लोकेशन दे दो, मैं कहां-कहां आ रहा हूं। नहीं तो बाद में बोलेंगे, बताया नहीं कि हम आए और मुलाकात नहीं हुई। इसलिए हम पूरी लोकेशन दे रहे हैं। हमारे लिए फूल माला तैयार रखना’।
वीडियो के दौरान बिट्टू बजरंगी अपने समर्थकों को भी दिखाता है। बिट्टू बजरंगी कहता है कि वह इस वक्त फरीदाबाद के पाली में है। दावा किया जा रहा है कि बिट्टू का ये वीडियो हिंसा वाले दिन यानी 31 जुलाई की सुबह का है।
मोनू मानेसर के भी 2 वीडियो सामने आए थे
इससे पहले 30 जुलाई को मोनू मानेसर का पहला वीडियो सामने आया था। जिसमें मोनू ने कहा कि वह नूंह आएगा। ब्रज मंडल यात्रा में शामिल होगा। मोनू ने सभी लोगों को इस यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने कहा था। इसके बाद मोनू मानेसर का एक और वीडियो सामने आया। जिसमें लिखा गया कि कह दिया तो अब आना ही पड़ेगा। हालांकि नूंह पुलिस का कहना है कि मोनू यात्रा में शामिल नहीं हुआ था।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
