Breaking News

सांसद मोतीलाल वोरा की निधि से खरीदे जाएंगे मेडिकल इक्युपमेंट, कोरोना संक्रमण रोकने में मिलेगी मदद

द सीजी न्यूज

सांसद मोतीलाल वोरा ने स्पष्ट किया है कि उनकी सांसद निधि से जिला अस्पताल में मेडिकल इक्युपमेंट की खरीदी करने 5 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। इससे पहले वोरा के कार्यालय से लिपिकीय त्रुटि के चलते सीएम रिलीफ फंड में 5 लाख रुपए जमा करने स्वीकृति का पत्र  दुर्ग कलेक्टर को भेजा गया था। इस त्रुटि का  पता चलने पर वोरा ने दुर्ग कलेक्टर को दूसरा पत्र भेजा जिसमें स्पष्ट किया गया है कि जिला अस्पताल में कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच व इसके फैलाव को रोकने के लिए मेडिकल इक्युपमेंट की खरीदी के लिए 5 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।

आपको बता दें कि सांसदों को हर साल सांसद विकास निधि से 5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की मंजूरी देने का अधिकार होता है। सांसद निधि की राशि से रिलीफ फंड में राशि जारी नहीं की जा सकती। वोरा ने इसका उल्लेख करते हुए कहा है कि कोविड 19 के फैलाव को रोकने और बचाव के लिए मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने राशि स्वीकृत की गई है।

Check Also

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचे जाने का कांग्रेस का दुष्प्रचार शर्मनाक और आपत्तिजनक : लक्ष्मी वर्मा

भाजपा सांसद की चुनौती : हताश और कुण्ठित कांग्रेसियों में अगर हिम्मत है, तो अडानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!