Breaking News

प्रीमियम भुगतान न करने पर नगर निगम की टीम ने 7 दुकानों में जड़ा ताला

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव/ नगर निगम प्रशासन ने राजस्व वसूली में कड़ाई बरतते हुए दुकानों की बकाया प्रीमियम  राशि और दुकान किराया वसूली के लिये नोटिस जारी किया है। सम्पत्तिकर, जलकर, समेकितकर के बडे बकायादारों को भी नोटिस जारी किया जा रहा है। आज हाईटेक बस स्टैण्ड जेल रोड की दुकानों का प्रीमियम जमा न करने पर 7 दुकानों में ताला जडऩे की कार्यवाही की गई।
निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा राजस्व विभाग की प्रतिदिन मानिटरिंग कर रहे हैं। बकायेदारों को नोटिस जारी कर कार्यवाही के निर्देश दे रहे हैं। राजस्व अधिकारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में निगम का अमला बड़े बकायादारो को नोटिस जारी कर बकाया करों का भुगतान न करने की स्थिति में कार्यवाही की तैयारी कर रहा है। कार्यवाही में हाईटेक बस स्टैण्ड जेल रोड के दुकानदारों में दुकान 1 के मनीष बाफना द्वारा प्रीमियम राशि 5 लाख 14 हजार जमा की गई और 6 लाख का चेक दिया गया।
प्रीमियम राशि जमा न करने वालों में दुकान क्रं. जी-2 के भावेश अग्रवाल बकाया प्रीमियम 11 लाख 38 हजार 7 सौ 57 रुपये, दुकान जी-3 प्रकाश राठौड़ बकाया प्रीमियम 13 लाख 39 हजार 2 सौ 6 रुपये, दुकान जी-7 मीना राठौड बकाया प्रीमियम 13 लाख 39 हजार 2 सौ 6 रूपये, दुकान जी-8 दादा ब्रदर्स बकाया प्रीमियम 13 लाख 40 हजार 2 सौ 6 रुपये, दुकान जी-9 भावेश अग्रवाल बकाया प्रीमियम 11 लाख 40 हजार 7 सौ 57 रुपये और दुकान जी-10 के दादा ब्रदर्स बकाया प्रीमियम 13 लाख 47 हजार 2 सौ 6 रुपए की प्रीमियम राशि जमा न करने पर दुकानों में ताला जडऩे की कार्यवाही की गई।
आयुक्त विश्वकर्मा ने बताया कि शासन लक्ष्य के विरूद्ध शत-प्रतिशत राजस्व वसूली किया जाना है। वसूली के लिये करदाताओं से करों का भुगतान करने की अपील की जा रही है। बड़े बकायेदारों को नोटिस दिया जा रहा है। उन्होंने करदाताओं से कहा कि बकाया कर व किराये की राशि का भुगतान समय पर करते हुए अधिभार व निगम की कार्यवाही से बचें। कार्यवाही के दौरान राजस्व अधिकारी राजेश तिवारी, राजस्व निरीक्षक हितेश ठाकुर, राजस्व उप निरीक्षक रविन्द्र ठाकुर व राज कुमार बंजारे सहित राजस्व अमला उपस्थित रहा।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!