
द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेड़िया ने आज दुर्ग नगर निगम के राहत केंद्र का निरीक्षण किया। शहर के 60 वार्डों के गरीब परिवारों को राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। गरीब परिवारों को दिए जा रहे राशन और अनाज के पैकेट का निरीक्षण किया। उन्होंने विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा गरीब परिवारों को राशन वितरण व्यवस्था की सराहना की।
इस दौरान विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल ने उन्हें दुर्ग नगर निगम द्वारा राशन वितरण की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने जिला महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग की ओर से नगर निगम दुर्ग के कोविड 19 रिलीफ फंड में 41 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। इसके अलावा 15 क्विंटल चावल, 125 किलो आटा, क्विंटल दाल और 66 लीटर खाद्य तेल प्रदान किया।
उन्होंने नगर निगम की तारीफ करते हुए कहा दुर्ग शहर में गरीबों, राशन कार्ड विहीन लोगों को राहत देने के लिए अच्छी सुविधा और व्यवस्थाएं की गई है। सभी गरीब परिवारों के घर तक पार्षदों के माध्यम से अनाज व राशन वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी, दीपक साहू, मनदीप सिंह भाटिया, कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, सहायक अभियंता जितेन्द्र समैया, पूर्व पार्षद कन्या ढीमर, राजकुमार वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal