Breaking News

कांग्रेस महासचिव मोतीलाल वोरा ने सीएम को पत्र लिखा, छुईखदान में पान की खेती करने वाले काश्तकारों को आर्थिक सहायता देने का अनुरोध किया

  • पान की खेती बर्बाद, काश्तकारों की आर्थिक स्थिति खराब

द सीजी न्यूज

कांग्रेस महासचिव मोतीलाल वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर छुईखदान में पान की खेती करने वाले किसानों को समुचित आर्थिक सहायता देने का अनुरोध किया है। वोरा ने कहा है कि छुईखदान में पान की खेती बड़े पैमाने पर होती है। 25 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के बाद पान की खेती पूरी तरह बर्बाद हो गई।

वोरा ने पत्र में आगे कहा कि लॉकडाउन का ग्रहण लगने से मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए लोग नहीं जा रहे हैं। शादी-ब्याह न होने से इनकी बिक्री भी बंद है। नतीजा ये है कि लॉकडाउन होने के कारण तुड़ाई का काम नहीं हो रहा है। पान के पत्ते खेतों में ही सड़ रहे हैं। पत्र में वोरा ने मुख्यमंत्री से छुईखदान में पान की खेती करने वाले काश्तकारों को समुचित आर्थिक सहायता देने का अनुरोध किया है, ताकि काश्तकारों की आर्थिक स्थिति सुधर सके।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!