
द सीजी न्यूज
विधायक अरुण वोरा ने शहर में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को समयसीमा में पूरा करने कहा है। वोरा ने गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। लोक निर्माण सेतु विभाग के 70 करोड़ के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान वोरा ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए स्वीकृत विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए।
वोरा ने ठगड़ा बांध में बनाए जा रहे 41 करोड़ के रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण, धमधा नाका में 11 करोड़ की लागत से अंडरब्रिज, रायपुर नाका क्रासिंग में 8 करोड़ और हुडको क्रासिंग में 7 करोड़ की लागत से अंडरब्रिज निर्माण कार्य की समीक्षा की। वोरा ने वाय शेप ब्रिज, राजीव सेतु व पुलगांव नाला ब्रिज के प्रस्तावित मरम्मत कार्यों की प्रगति के बारे में भी अफसरों से सवाल किए। सेतु विभाग के एसडीओ आरपी शराफ ने बताया कि ठगड़ा बांध ओवरब्रिज में सेतु विभाग का कार्य पूर्णता की ओर है। रेलवे के हिस्से का काम पूरा करने पत्र व्यवहार किया गया है। धमधा नाका व रायपुर नाका में अंडरब्रिज का कार्य रेलवे द्वारा कराया जा रहा है।
वोरा ने वाय शेप ओवरब्रिज में प्रोटेक्टिव स्क्रीन व कैट आई लगाने के अलावा माइक्रो सर्फेसिंग कार्य के बारे में भी सवाल किए। अफसरों ने बताया कि ये कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कर लिए जाएंगे। पुलगांव नाला ब्रिज में दुर्घटना रोकने के उद्देश्य से डिवाइडर का निर्माण पूरा हो चुका है। पेंटिंग व संधारण कार्य कराया जा रहा है। वोरा ने कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी हालत में देर नहीं होना चाहिए। सभी कार्य समय सीमा पर पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने राजीव सेतु में लगाए जा रहे प्रोटेक्टिव जाली को और ज्यादा मजबूती से लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपअभियंता आईएल देशमुख, राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal