
द सीजी न्यूज
जिले के सबसे बड़े कॉलेज विश्वनाथ यादव तामस्कर विज्ञान महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं और कॉलेज स्टॉफ को अब पीने के पानी की समस्या से निजात मिलेगी। विधायक अरुण वोरा की पहल पर यहां 23 लाख रुपए की लागत से इंटकवेल का निर्माण किया जाएगा। बीते कई साल से साइंस कालेज में पानी की कमी की समस्या दूर करने की मांग लगातार उठ रही थी। विधायक अरूण वोरा ने जिला खनिज संस्थान न्यास निधि से 23 लाख की राशि स्वीकृति दिलाई। अब नगर निगम यहां इंटकवेल का निर्माण कराएगा।
विधायक वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज इंटकवेल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। वोरा ने कहा कि दुर्ग का साइंस कॉलेज प्रदेश का सबसे का सबसे अच्छा महाविद्यालय है। यहां किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। छात्र-छात्राओं की मांग पर उन्होंने रोजगार मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण कक्ष का निर्माण करने विधायक निधि से 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की। इस दौरान प्राचार्य आर एन सिंह, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह, प्रीति मिश्रा, राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, सुमित ताम्रकार, पप्पू श्रीवास्तव, आदित्य नारंग, डामेंद्र परगनिहा सहित कालेज के प्राध्यापक व स्टॉफ मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal